भागलपुर, मई 3 -- केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी कहलगांव में पटना संभाग स्तरीय अंडर 14 और 17 बालक वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन हुआ। जिसमें अंडर 14 बालक वर्ग केंद्रीय विद्यालय कहलगांव ने स्वर्ण पदक और केंद्रीय विद्यालय आरा ने रजत पदक हासिल किया। अंडर 17 बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय कहलगांव ने स्वर्ण पदक, केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग ने रजत पदक और केंद्रीय विद्यालय आरा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। केंद्रीय विद्यालय कहलगांव की अंडर-14 बालक खो-खो टीम ने केंद्रीय विद्यालय गया में आयोजित प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। बालिका वर्ग में केंद्रीय विद्यालय सोनपुर में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में रजत पदक और अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। खेल शिक्षक राजेश रंजन और वरिष्ठ शिक्षक मणिराज भारती ने बताया कि केंद्र...