रांची, सितम्बर 18 -- नामकुम, संवाददाता। प्रखंड की लालखटंगा पंचायत के नया भुसूर स्कूल मैदान में बुधवार को मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। इसमें बांधगाड़ी एफसी ने नाइन बुलेट क्लब कव्वाली को पेनॉल्टी शूटआउट में 1-0 से हरा दिया। वहीं बालिका वर्ग में गुमला फुटबॉल क्लब वर्सेस एनएफसी गुमला के बीच खेला गया। इसमें गुमला फुटबॉल क्लब ने तीन गोल से खिताब अपने नाम कर लिया। अतिथियों ने विजेता टीम को 25,100 और उपविजेता टीम को 18,100 का पुरस्कार दिया। इससे पहले सभी अतिथि और बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 75वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा और विशिष्ट अतिथि अपर आयकर आयुक्त निशा उरांव, पूर्व न्यायाधीश रत्नाकर भेंगरा, खरसीदाग ओपी प्रभारी भवेश कुमार, झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.