दुमका, फरवरी 8 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। बालक मध्य विद्यालय रामगढ़ में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने पहली मंजिल पर स्थित आईसीटी लैब का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने आईसीटी लैब में लगा 7 मोनिटर, 5 सीपीयू, 6 माउस, 5 की बोर्ड के अलावे 7 केबल‌ सेट पर हाथ साफ किया है। बालक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद दत्ता ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह जब 8:15 बजे सुबह विद्यालय पहुंचे तो देखा कि उपर जाने वाली सीढ़ी के ग्रील का दोनों ताला टूटा हुआ है। जब उपर जाकर देखा तो आईसीटी रुम का भी ताला खुला हुआ पाया। वहीं कमरे के अंदर रखा हुआ उपरोक्त सामान गायब मिला। चोर समान के साथ तोड़े गए तीनों ताले भी लेकर चले गए। प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रसाद दत्ता द्वारा मामले की जानकारी विद्यालय प्रबंधन समिति को अपने सहयोगी शिक्षकों को दे...