देवरिया, अगस्त 19 -- देवरिया, निज संवाददाता। राजकीय इण्टर कालेज के सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय बालक एवं बालिका बैडमिण्टन प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमें बालक डबल में बरहज तहसील व बालिका डबल में देवरिया सदर तहसील विजेता रही। प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र, ग्रामीण व बरहज तहसील के 14, 17 व 19 आयु वर्ग के बालक व बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बालक 19 वर्ष एकल में देवरिया ग्रामीण के मंगेश गौतम व 17 वर्ष में बरहज तहसील के किशन विजेता रहे। वहीं बालिका 19 वर्ष एकल में देवरिया सदर तहसील की तमन्ना खातून, 17 वर्ष में देवरिया ग्रामीण की काजल राय व 14 वर्ष में देवरिया सदर तहसील की प्रियांशी चौरसिया विजेता रहीं। जबकि बालक 19 व 17 वर्ष डबल में बरहज तहसील विजेता रहा। वहीं बालिका 19,17 व 14 वर्ष डबल में देवरिया सदर विजेता रही। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.