हाथरस, दिसम्बर 24 -- बालक की मौत के मामले में दर्ज किए बयान, नहीं मिली गर्भवती महिलाओं की जांच की व्यवस्था डिप्टी सीएमओ ने बुधवार को किया मुरसान सीएचसी स्थित कोल्ड चेन का किया औचक निरीक्षण अप्रशिक्षित चिकित्सक के इलाज हुई कोटा निवासी बालक की मौत के मामले में दर्ज किए बयान गांव पटैनी स्थित टीकाकरण सत्र में गर्भवती महिलाओं की जांच की व्यवस्था नहीं होने पर जताई नाराजगी हाथरस। डिप्टी सीएमओ/डीआईओ डॉ. एमआई आलम ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान स्थित कोल्ड चेन का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा डिप्टी सीएमओ द्वारा बीते दिनों मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा में अप्रशिक्षित चिकित्सक के इलाज से हुई बालक की मौत के मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमआई आलम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान के कोल्ड चेन का ...