लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- रविवार को केले के खेत में जंगली जानवरों के खाए क्षत-विक्षत शव की शक्ल में मिले तीन दिनों से लापता पचपेड़ी गांव के दस वर्षीय गुलाम हुसैन उर्फ मुन्ना का मामला पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। पहले तो सभी को यही शक था कि घर से डरकर भागा मुन्ना अंधेरे में जंगली जानवरों का शिकार बन गया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाने से मौत की बात सामने आने के बाद पुलिस नए सिरे से जांच में जुट गई है। मंगलवार को सीओ शिवम कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम दिनेश तिवारी, झंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह और दक्षिण निघासन वन रेंजर मोबीन आरिफ घटनास्थल पर पहुंचे और हर एंगल से छानबीन की। रेंजर से संभावित जंगली जानवरों के हमले के तरीके, आसपास कोई पदचिन्ह आदि की बाबत जानकारी ली गई। सपा नेता हिमांशु पटेल ने भी गांव जाकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। सीओ श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.