बस्ती, अप्रैल 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दीवानी न्यायालय फरेंदा के नवागत सिविल जज का सिविल बार की ओर से समारोह आयोजित कर स्वागत किया गया। इस दौरान सिविल जज अंकित कुमार सिंह ने कहा कि न्याय दिलाना ही बार व बेंच का उद्देश्य है। ऐसा आपसी सामंजस्य से ही संभव है। न्यायपालिका सर्वश्रेष्ठ व सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि एक मिशन के तहत काम किया जाएगा। कार्यक्रम में बार अध्यक्ष रविन्द्र नाथ उपाध्याय व मंत्री अनिल पासवान सहित अन्य अधिवक्ता ने सिविल जज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ता प्रेम कुमार सिंह, ज्वाला मणि त्रिपाठी, अब्दुल मजीद खां, राम सहाय गुप्त, अरविन्द मिश्रा, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सतेंद्र सिंह, हरिओम श्रीवास्तव, मनोज कुमार मिश्र, अनिल मौर्य, उदय शंकर चौरसिया, डीएन चतुर्वेदी, अरविन्द उपाध्याय, अतुल श्रीवास्तव, शमशाद अल...