मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चुनावी के दौरान बैंक व डाकघर से होने वाले कैश या पार्सल को लेकर खुफिया एजेंसियों की भी नजर है। बड़ी राशि के ट्रांजेक्शन के अलावा बार-बार होने वाले छोटे लेन-देन भी शक के दायरे में हैं। इसको लेकर निर्वाचन आयोग ने बैंक व डाक विभाग, अन्य महकमों के साथ सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट किया है। बैंक के नोडल पदाधिकारियों को चुनाव के दौरान संदिग्ध लेन-देन पर तत्काल जिला निर्वाचन पदाधिकारी को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों के स्तर पर असामान्य या बड़ी राशि की निकासी या बार-बार होने वाले छोटे-छोटे लेनदेन भी शामिल हैं। प्रतिबंधित सामान की आवाजाही या तस्करी रोकने को डाक विभाग को पार्सल की स्कैनिंग व जांच करने को कहा गया है। इस काम में एक्साइज व पुलिस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.