हजारीबाग, सितम्बर 3 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। वीर शहीद सिदो कान्हू मुर्मू की प्रतिमा को असामाजिक तत्व के लोगों ने मंगलवार को दुबारे क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे समाज के लोगों में अचानक रोष और चिंता बढ़ गयी। डेढ़ महीने पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी तब सिदो कान्हू और संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री केबी सहाय की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था। उस समय भी इसी तरह हंगामा बरपा था। लेकिन इस घटना से न तो प्रशासन ने सीख ली और न शरारती तत्व डरे। मंगलवार को घटना की जानकारी होते ही पीडब्ल्यूडी चौक को जाम कर दिया और तब अनुमंडल पदाधिकारी ,नगर आयुक्त हजारीबाग एवं पुलिस प्रशासन के लोग पहुंचे। वार्ता हुई। वार्ता मे समाज की मांग थी सबसे पहले सीसीटीवी लगे और क्षतिग्रस्त को हटा कर नयी प्रतिमा लगायी जाए और अपराधी को अविलंब गिरफ्तारी हो। वार्ता में आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.