गंगापार, मई 3 -- शनिवार को जंघई स्थित एक गेस्ट हाउस में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर युवा परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज नगरी संस्कार संस्कृति और सिद्धांतों की स्थली है। ये वो भूमि है जहां महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने अपना बलिदान दिया। यहां की बेटी ने यूपीएससी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे देश में प्रयागराज का नाम किया। एक राष्ट्र एक चुनाव भारत के भविष्य का विषय है। चुनाव एक साथ होगा तो लोग इसे पर्व के रूप में लेकर इसमें भाग लेंगे और शांति से चुनाव संपन्न होंगे। बार बार चुनाव होने से लोगों में उत्साह कम हो जाता है व हमारे देश का पैसा समय और संसाधन बर्बाद होता है व विकास कार्य नहीं हो पाता सरकारी योजनाऐं रुक जाती हैं व अधिकार...