प्रयागराज, दिसम्बर 12 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता महाकुम्भ के दौरान पत्थर गिरजाघर के सामने रखे गए बोल्डर को हटाने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की पांच बैठकों में निर्देश दिए जाने के बाद भी आज तक कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को जब समिति की बैठक हुई तो एक बार फिर यही समस्या आई। एडीएम सिटी सत्यम मिश्र ने इस पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि एक समस्या का निस्तारण न हो पाना बेहद खेदजनक है। विभाग को इस पर ध्यान देना चाहिए। बैठक में पिछले साल नवंबर और इस साल नवंबर महीने में मार्ग दुर्घटना की समीक्षा की गई। पिछले साल 120 दुर्घटनाएं हुई थीं, जबकि इस साल इसी महीने में 136 दुर्घटनाएं हुईं। इसे 50 फीसदी तक कम करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एम्बुलेंस की उपलब्धता के लिए जूम पर एक बैठक की जाए। जिसमें मजिस्ट्रेट, यातायात पुलिस को जोड़कर थानों व ब्लॉकों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.