मथुरा, फरवरी 9 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा व्यापारी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया, जिसमें मथुरा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। औरंगाबाद के प्रधान चौधरी जगवीर सिंह ने व्यापारी समाज को प्रदेश के विकास व प्रगति का इंजन बताते हुए कहा कि आज प्रदेश व केन्द्र सरकार व्यापारियों के हित में तमाम योजनाओं का लाभ प्रदान कर उद्योगों को प्रोत्साहित कर रही है। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने कहा कि व्यापारी एवं अधिवक्ता समाज के प्रमुख आधार है। आपसी सामंजस्य व समन्वय से मथुरा बार एसोसिएशन व व्यापार मंडल दोनों मिलकर कार्य कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष मानिक शर्मा के नेतृत्व में युवा टीम ने अंगवस्त्र पहनाकर बार के पदाधिकारियों का स्वागत किया। इसके पश्चात तीनो...