चंदौली, फरवरी 5 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। जिसमें बुधवार को नामांकन और पर्चा वापसी के बाद सिर्फ अध्यक्ष पद पर आमने-सामने की टक्कर देखने को मिल रही है। जबकि शेष पदों पर या तो निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है या पद रिक्त हैं। इससे कयास लगाया जा रहा है कि मुकाबला काफी रोचक होगा। इस संबंध में वरिष्ठ चुनाव अधिकारी समरनाथ सिंह यादव ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को नामांकन वापसी थी। इसके बाद ज्यादातर पदों पर आवेदकों ने या तो नामांकन ही नहीं किया या सिर्फ एक नामांकन ही आया। लेकिन अध्यक्ष पद पर रामवृक्ष सिंह और सतीश चंद्र पाठक ने नामांकन किया। इससे चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। अब आगामी 11 फरवरी को चुनाव है। पर्चा वापसी के बाद श्यामलाल वरिष्ठ उपाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.