शामली, जनवरी 9 -- बार एसोसिएशन कैराना की वार्षिक कार्यकारिणी के गठन के लिए होने जा रहे चुनाव में अध्यक्ष व महासचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना हैं। हालांकि, यदि नामांकन वापसी हुई, तो फिर सीधा मुकाबला होगा। यह 13 तारीख को नामवापसी के बाद ही पता लगेगा। गुरुवार व शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बार भवन में बार एसोसिएशन कैराना चुनाव के लिए एल्डर कमेटी सत्यवीर सिंह शर्मा, ब्रह्म सिंह चौहान, ब्रह्म सिंह, चौधरी रियासत अली, ओमप्रकाश चौहान व शगुन मित्तल की देखरेख में नामाकंन पत्र जमा कराए गए। अध्यक्ष पद पर अवनीश कुमार, शैलेंद्र चौधरी व ईशपाल सिंह तथा महासचिव पद पर अफसर अली, शहजाद अहमद व सरवेज जंग ने अपने-अपने नामांकन पत्र जमा कराए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अखलाक, प्रदीप कुमार शर्मा व राजेश कुमार प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ...