रायबरेली, जनवरी 31 -- रायबरेली, संवाददाता। बार कौंसिल के चुनाव के पहले दिन 1083 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दीवानी न्यायालय परिसर के सभागार में सुबह दस बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। दीवानी कचेहरी के दोनों मुख्य द्वारा व उसके आसपास लगे प्रत्याशियों के बैनर व व्यवस्था भी चुनाव का एहसास करा रही थी। अपर जिला जज अभिषेक सिंहा की देखरेख में सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह तो अधिवक्ताओं का रुझान कम रहा लेकिन इसके बाद बढ़ गया। शाम अपरान्ह बाद तो लाइन काफी लम्बी हो गयी। दो दिनों तक चलने वाले मतदान के पहले दिन 2874 में से 1083 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दीवानी न्यायालय परिसर के बाहर देखने से लग रहा था कि चुनाव हो रहा है। सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.