कन्नौज, फरवरी 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के कोलियान गली मोड़ पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष रामानंद वर्मा के संयोजन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष रामानंद वर्मा ने कहा कि अधिवक्ता हमारे समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। अधिवक्ता समाज को न्याय दिलाने का काम करते हैं। कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव, महासचिव पंकज मिश्रा, उपाध्यक्ष विनीत त्रिपाठी, प्रशासनिक सदस्य ललित दुबे, पूर्व महासचिव सुशील पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता केटी मिश्रा को माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष राजीव दुबे, नरेश वर्मा, सुरेश वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.