मथुरा, जनवरी 16 -- बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार को (आज) मतदान होगा। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। बार के अध्यक्ष व सचिव ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए अधिवक्ताओं से मतदान के समय अपने पहचान पत्र लाने की अपील की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं सचिव शिव कुमार लवानियां ने कहा कि पूरे कार्यकाल में उनकी टीम ने अधिवक्ताओं के हित में कार्य किए। पुलिस-प्रशासन एवं अन्य विभागों से संबंधित उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया। उनका मान सम्मान बरकरार रखा। करीब 30लाख रुपये की लागत से डिजीटल लाइब्रेरी का निर्माण कराते हुए एक बड़ा आरओ विधायक श्रीकांत शर्मा की निधि से लगवाया। आठ छोटे आरओ कलेक्ट्रेट एवं सिविल परिसर में लगवाए हैं। अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के लिए 200 बैंच की व्यवस्था की। अधिवक्ताओं के चैंबर बनवा...