महोबा, जनवरी 29 -- महोबा, संवाददाता। बार काउंसिल सदस्य के लिए अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान को लेकर कचहरी में दिन भर चहल पहल देखने को मिली। अधिवक्ता पिछले कई दिनों से अपने-अपने सदस्य के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। बार काउंसिल सदस्य के लिए बुधवार को कचहरी में अधिवक्ताओं की भीड़ जुटी रही। मंगलवार को भी अधिवक्ताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। कुल 613मतदाताओं में से पहले दिन 16 फीसदी अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। सुबह 9 बजे से मतदान शुरु हो गया। मतदान को जाने वाले अधिवक्ताओं से साथी अपने-अपने खास प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील करते हुए नजर आए।कचहरी गेट पर सदस्यों के समर्थकों के द्वारा स्टाल भी लगाए गए थे। मतदान शाम पांच बजे तक चलता रहा। सीनियर अधिवक्ताओं के साथ युवा अधिवक्ताओं ने मतदान में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। चरखारी और कुलपहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.