विकासनगर, फरवरी 17 -- बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्यों के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। विकासनगर बार एसोसिएशन में पंजीकृत कुल 366 सदस्यों में से 327 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। उत्तराखंड में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्यों के निर्वाचन के लिए मंगलवार को प्रदेशभर में मतदान हुआ। मतदान काउंसिल के 20 पुरुष और पांच महिला सदस्यों के लिए हुआ। जिसमें प्रदेशभर में अधिवक्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विकासनगर बार एसोसिएशन में 366 सदस्य पंजीकृत है। जिसमें में मतदान में 327 सदस्यों ने भाग लेकर अपने मद का प्रयोग किया। आगामी बीस फरवरी को बार कौंसिल नैनीताल में मतों की गिनती होगी। इसके बाद निर्वाचित सदस्य कौंसिल अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...