आगरा, फरवरी 16 -- बार काउंसिल ऑफ यूपी के पूर्व अध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण कुमार सिंह के निधन पर अधिवक्ताओं ने शोक जताया है। सोमवार को यूनाइटेड बार एसोसिएशन की शोकसभा दीवानी में हुई। इसमें उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप कुमार शर्मा ने कहा कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के लगातार पांच बार सदस्य और एक बार अध्यक्ष रहे। उनका जीवन अधिवक्ताओं के लिए समर्पित रहा। शोकसभा में अध्यक्ष नरेश शर्मा, अशोक गुप्ता, विवेक पाराशर, प्रमोद लवानिया, शोभित मोहन बंसल, डीसी शर्मा थे। वहीं, जनमंच ने भी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. जेके पाठक, प्रवीन कुमार सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार गर्ग के निधन पर शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...