बाराबंकी, मार्च 24 -- रामसनेहीघाट। स्थानीय बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने इस मौके पर कहा कि न्याय व्यवस्था में बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। जिससे आम जनता को त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिल सके। राज्यमंत्री श्री शर्मा न उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें और वादी के हितों को सर्वोपरि रखें। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा सरकार अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी उनके हितों के लिए सकारात्मक प्रयास जारी रहेंगे। इस मौके पर एसडीएम अनुराग सिंह ने बेंच की ओर से अधिवक्ताओं को हर संभव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.