आरा, फरवरी 2 -- पीरो, संवाद सूत्र। बार एसोसिएशन पीरो के परिसर में नगर परिषद् के रैन बसेरा से शराब की खाली बोतलें और कचरा फेंकने की शिकायत एसडीओ और एसडीपीओ से की गयी है। एसडीओ और एसडीपीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। बार एसोसिएशन के महासचिव श्यामानंद पाण्डेय ने एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय और एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह को अनुरोध पत्र देकर कहा है कि रैन बसेरा असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। रैन बसेरा में शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने के बाद खाली बोतलें और कचरा फेंक दिया जाता है। पेशाबखाना के पास कांच की बोतलों के टूटने से लोगों को अक्सर ही खतरे की आशंका बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.