कानपुर, फरवरी 1 -- चार साल पहले एनआरआई सिटी की 17 बीघा जमीन के मामले में हुई राजाराम वर्मा की हत्या मामले में शनिवार की शाम क्राइम ब्रांच ने बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री और एनआरआई सिटी के दो निदेशकों को पूछताछ के लिए उठा लिया। तीनों को नवाबगंज थाने ले जाया गया। पूर्व महामंत्री को ले जाने की सूचना मिलते ही वकीलों ने थाना घेर लिया। देर रात पुलिस ने साफ किया कि तीनों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। इसमें से दो लोग भागने की फिराक में थे। जेसीपी मुख्यालय ने इस मामले में दिसंबर 2025 को अग्रिम विवेचना के आदेश दिए थे। अग्रिम विवेचना मूलगज थाना प्रभारी कर रहे हैं। नवाबगंज के गंगानगर सहकारी आवास समिति निवासी राजाराम वर्मा की 22 दिसंबर 2021 को घर के दरवाजे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वारदात के बाद उनके बेटे नरेंद्र देव ने नवाबगंज थान...