शाहजहांपुर, जनवरी 3 -- तहसील में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के साथ मारपीट होने से वकीलों में हड़कंप मच गया। वकीलों के जमा होने पर आरोपी युवक तहसील से भाग गया। पूर्व अध्यक्ष ने युवक पर मारपीट कर रुपए लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। शनिवार को बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शिवपाल सिंह एडवोकेट ने बताया कि वह सुबह 11 बजे अपनी पुत्री पूजा सिंह की वकालत की सीट तहसील में बनवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक आया और सीट बनाए जाने का विरोध करते हुए गाली गलौज करने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो युवक ने फावड़े से उनके ऊपर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। शिवपाल सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी जेब से 25 सौ रुपए निकाल लिए और जब उनकी पुत्री पूजा सिंह उन्हें बचाने आई तो उसने पुत्री के बाल पकड़ कर उसे जमीन पर पटक दिया। मारपीट के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.