सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- कादीपुर, संवाददाता। बार एसोसिएशन कादीपुर की वार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की वापसी सोमवार को होने के बाद कुछ पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया तथा कुछ पदों के लिए मतदान 31 जुलाई को होगा। अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार पांडेय, बद्री प्रसाद सिंह, यमुना प्रसाद मिश्र व आदर्श कुमार सिंह, सचिव पद के लिए अजय कुमार मिश्र, मंगला प्रसाद तिवारी और विकास सिंह चुनाव मैदान में है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए उत्तम उपाध्याय ने अपना नाम वापस ले लिया जबकि राधेमोहन प्रजापति, मनोज कुमार मैदान में है। सह सचिव कल्याण निधि के लिए रविन्द्र अशोक कुमार वर्मा, रविन्द्र नाथ प्रजापति और विकास सिंह (सूरापुर) चुनाव मैदान में है। सह सचिव प्रशासन के लिए मनोज कुमार और प्रदीप सिंह तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 6 पदों के लिए केके ति...