लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- इंडो-नेपाल सीमा के गौरीफंटा चेक पोस्ट पर एसएसबी टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध आदमी की तलाशी के दौरान उसके पास से दस जिंदा कारतूस बरामद किए। जिसको पुलिस ने एसएसबी के सुपर्द कर दिया। हरियाणा का रहने वाला यह युवक बिना किसी वैध कागज के दस कारतूस लेकर नेपाल से भारत आ गया था। शुरुआती जांच के बाद एसएसबी ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। मंगलवार की शाम लगभग 7 बजे गौरीफंटा सीमा के सीमा स्तम्भ संख्या 752/07 से लगभग 10 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में नेपाल से भारत की तरफ आ रहे एक व्यक्ति के सामान की एक्स-रे बैगेज स्कैनर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान उसके सामान में संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर गहन तलाशी ली गई। जिसमें उसके पास से 10 जिंदा कारतूस (32 बोर) बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने अपना नाम नरेश कुमार पुत्र मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.