महाराजगंज, फरवरी 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बार्डर क्षेत्र में कृषि विभाग द्वारा खाद की बिक्री के लिए प्राइवेट दुकानों को जारी लाइसेंस में बड़ा खेल सामने आया है। जिम्मेदारों ने नौतनवा और निचलौल तहसील में सबसे अधिक लाइसेंस जारी किए हैं, जो सदर, फरेन्दा तहसील से अधिक है। गेहूं की दूसरी सिंचाई करीब आते ही दुकानदारों ने भोर में दुकानों को खोल कर ओवररेटिंग शुरू कर दी है। जबकि कृषि विभाग के जिम्मेदार स्टॉक का मिलान भी नहीं कर रहे हैं। महराजगंज जनपद का नौतनवा कस्बा भारत-नेपाल के अर्न्तराष्ट्रीय सीमा से सीधे लगा हुआ है। ऐसे में हर साल रबी सीजन में यूरिया खाद की तस्करी बढ़ जाती है। खाद की तस्करी में बार्डर एरिया में ग्रामीण क्षेत्र के कुछ तस्कर लगे रहते हैं। सुरक्षा कर्मियों की थोड़ी सी ढ़िलाई से नेपाल में खाद की तस्करी बढ़ जाती है। कुछ इसी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.