छपरा, अप्रैल 10 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखण्ड के बरोंपुर में ग्रामदेवी पिंडिका प्रतिष्ठा महायज्ञ सह जय माताजी प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हो गया। पांच दिवसीय इस महायज्ञ के लिए विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवतियां व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने प्राचीन गौरीशंकर मंदिर बेरुई की जलाशय से जलभरी की। श्रद्धालु कलश में पावन जल लेकर यज्ञ मंडप की ओर प्रस्थान किये। जलाशय से मंत्रोच्चार के साथ जलभरी की गयी। विभिन्न परिधानों में सजे श्रद्धालु महिला पुरुष कतारबद्ध होकर कलश माथे पर लिए थे। हाथी, घोड़े, बैंड बाजा और आकर्षक झांकियों में भगवान के विभिन्न रूप दर्शको का मन मोह रहा था। कलशयात्रा यज्ञाचार्य पं मधुसूदन दुबे के नेतृत्व में निकाली गयी। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.