रांची, मार्च 18 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के बारेन्दा राज परिवार और आजसू पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गौतम सिंह देव की माता 79 वर्षीय सरस्वती देवी का मंगलवार को उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। जानकारी मिलते ही लोग उनके निवास स्थान पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सांत्वना दी। उनका अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा नदी तट के सतीघाट पर किया गया। सरस्वती के बड़े पुत्र उत्तम सिंह देव ने उन्हें मुखाग्नि दी। सरस्वती के अंतिम संस्कार में आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, सिल्ली प्रखंड प्रमुख जीतेन्द्र बड़ाइक, सुचांद महतो, चितरंजन महतो, अशोक महतो, विश्वनाथ महतो, परिजन और रिश्तेदार आदि शामिल हुए। उनके निधन पर आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, पूर्व जिला परिषद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.