गोरखपुर, मई 7 -- पिपरौली। पिपरौली ब्लॉक चौराहा पर मंगलवार देर शाम अचानक एक ट्रक में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। गीडा क्षेत्र छपिया में पटाखे की फैक्ट्री है। जहां से हाथरस का ट्रक ड्राइवर सोनू ने बारूद का कचरा उठाया तथा खजनी में भी एक बारूद फैक्ट्री से बारूद का कचरा उठाकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। इस दौरान अचानक मंगलवार देर शाम पिपरौली ब्लॉक चौराहे पर पहुंचते ही उसमें आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड और गीडा पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। गीडा इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कतरन मे आग लगी थी, आग पर काबू पाया गया, कोई घटना नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.