बोकारो, फरवरी 24 -- सोमवार को बारी कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित किडजी प्रीस्कूल में रंगारंग ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि होली क्रॉस स्कूल बोकारो की प्रिंसिपल डॉ कीर्ति किरण, बोकारो स्टील प्लांट के सीजीएम संजय तिवारी व जीएम बिज़नेस एक्सीलेंस अनुपमा तिवारी ने किया। डॉ कीर्ति किरण ने कहा कि वर्तमान समय में अनुशासन व अभिभावकों का सकारात्मक मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ समय बिताने और स्वयं आदर्श प्रस्तुत करने की अपील की। संजय तिवारी ने कहा कि हर बच्चा अपने आप में विशिष्ट है। मौके पर मैनेजर नमिता श्रीवास्तव, सुगंधा, तुलसी, प्रीति, दिव्याकिरण, उषा शर्मा वंदना, निकिता अपर्णा, स्नेहा सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...