रांची, अगस्त 24 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा समिति बारीडीह की बैठक रविवार को रामजानकी मंदिर में मानकी जयनारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान दुर्गापूजा के लिए नई कमेटी गठित की गई। मां भगवती की पूजा नवनिर्मित भवन में होगी। विजयदशमी के मौके पर सरना मैदान में रावन दहन और मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें अध्यक्ष मानकी राजेन्द्र साही, उपाध्यक्ष बाबूराम महतो, राजेश करमाली, राजेन्द्र महतो, बाबूराम पाहन, सचिव ब्रह्मदेव नामक, धनंजय महतो, संगठन सचिन सोहराई महतो, कोषाध्यक्ष भूषण कुमार महतो, विजय कुमार और मीडिया प्रभारी शारदा प्रसाद चुने गए। वहीं मुख्य संरक्षक मानकी जयनारायण सिंह, सिकन्द्र महतो, रमाकांत महतो, विशेश्वर महतो, कलेश्वर महतो, आशाराम महतो, चमरू प्रजापति, घुमेश्वर महतो, महावीर महतो और युगलकिशोर पाहन को रखा गया। इसके अतिरिक्त 51 स...