जमशेदपुर, फरवरी 26 -- सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह गोलचक्कर के पास रविवार की रात 10 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से चेन छीन ली। महिला जब तक कुछ समझ पाती, तब तक बदमाश टिनप्लेट की ओर फरार हो गए। इधर, घटना की सूचना सिदगोड़ा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार महिला पैदल ही अपने घर जा रही थी। इसी दौरान बारीडीह गोलचक्कर के पास बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.