जमशेदपुर, जनवरी 6 -- जमशेदपुर। बारीगोड़ा क्रॉसिंग पर रेलवे को जल्द ओवर ब्रिज बनाना चाहिए ताकि भविष्य में कोई हादसा नहीं हो। मंगलवार को चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया से मिलकर जिला पार्षद कुसुम पूर्ति ने यह मांग उठाई है। जिला पार्षद ने डीआरएम को एक दिन पूर्व क्रॉसिंग के पास बस का ब्रेक फेल होने से किशोरी की मौत की जानकारी दी। जिला पार्षद ने डीआरएम से कहा कि रेलवे को ट्रेन परिचालन और राजस्व के साथ जन सुविधा का भी ध्यान रखना चाहिए। बारीगोड़ा क्रॉसिंग पर जल्द ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं होने पर पंचायत प्रतिनिधि आंदोलन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.