गया, जून 18 -- तेज धूप से बढ़ी परेशानियों के बीच मानसून की पहली मूसलाधार वर्षा होने से किसानों में काफी खुशी है। मंगलवार को अच्छी वर्षा से खेतों में पानी भर गया। किसान कृषि कार्य में जुटे गए हैं। रोहिणी नक्षत्र में बिचड़ा डालने वाले किसान धान की रोपने की भी तैयारी में जुट गए हैं। तेज धूप के कारण धान का बिचड़ा नहीं डालने वाले किसान वर्षा के बाद धान का बिचड़ा डालने के लिए खेतों को तैयार करने लगे हैं। अभी तक जिले में एक हजार 50 हेक्टेयर में धान का बिचड़ा डाला गया है। जिले में 80 हजार से ज्यादा हेक्टेयर में धान का बिचड़ा डालने का निर्धारित लक्ष्य है। मंगलवार की तरह वर्षा होते रहने से धान का बिचड़ा लगाने का लक्ष्य समय से पहले पूरा हो जाएगा। आद्रा नक्षत्र के प्रारंभिक होने के दो दिन पहले वर्षा शुरू हो गई। आर्द्रा नक्षत्र 22 जून से शुरू होगा और 6 जुला...