लखीसराय, जून 30 -- कजरा,एक संवाददाता। जिले में मानसून की बारिश होने से किसानों में काफी खुशी है। पिछले दिनों अच्छी वर्षा से खेतों में पानी भर गया। किसान कृषि कार्य में जुटे गये हैं। किसानों ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र में बिचड़ा डालने वाले किसान धान की रोपने की भी तैयारी में जुट गए हैं। कुछ किसान वर्षा के बाद धान का बिचड़ा डालने के लिए खेतों को तैयार करने लगे हैं। कृषि सलाहकार सुबोध तांती ने बताया कि पिछले दिनों की तरह वर्षा होते रहने से धान का बिचड़ा लगाने का लक्ष्य समय से पहले पूरा होने की संभावना है। आद्रा नक्षत्र में वर्षा अच्छी हो रही है । आर्द्रा नक्षत्र 22 जून से शुरू हुआ है और छह जुलाई तक रहेगा। आद्रा नक्षत्र में वर्षा से खेती कार्य को काफी लाभ होगा। जिन किसानों के बिचड़े रोहिणी नक्षत्र में डाले गये थे, वे लोग धान की रोपने की तैयार...