रांची, अक्टूबर 24 -- Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में छठ महापर्व के दौरान आसमान में आंशिक बादल छाने की संभावना है। हालांकि बारिश होने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बादल छाने से सुबह के समय न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इससे छठव्रतियों को अर्घ्य के समय पानी में उतरने पर ठंड लगने का ज्यादा अहसास नहीं होगा। वहीं, दूसरी ओर पूर्वानुमान है कि राज्य में एक-दो जगहों पर हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है। लोहरदगा और गुमला जिलों से सटे इलाकों में इसकी आशंका जताई गई है।पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट मौसम विभाग के अनुसार, रांची में बादल छाने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सुबह में ठंड का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.