नई दिल्ली, जुलाई 8 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस पूरे हफ्ते मौसम सुहावना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में इस हफ्ते पूरे सात दिन गरज चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में वज्रपात की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं। इस बीच एक दिन जोरदार बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इस हफ्ते रुक-रुक कर बारिश होते रहने से मौसम सुहावना रह सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। हालांकि इसको लेकर किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने 9 जुलाई को दिल्ली एन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.