पीलीभीत, जून 17 -- पिछले साल बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुई जमुनिया के पास सड़क को ठीक कराने के लिए कर्मचारियों की टीम सोमवार को पहुंची। रात में तेज बारिश होने के बाद उबड़ खाबड़ सड़क पर आए पानी की वजह से यहां आवागमन को रोक दिया गया। इससे लेागो को अनायास रोके गए रास्ते के कारण असुविधा का सामना करना पड़ा। बिना नोटिस या किसी पूर्व सूचना के यातायात अवरुद्ध किए जाने से लोग हैरान रहे। पिछले साल जुलाई और अगस्त में आई बाढ़ के कारण पीलीभीत से माधोटांडा के बीच सड़क पर तीन जगह पुलिया क्षतिग्रस्त हुई थी। आज कल आज कल की बात कहते हुए बीते एक साल के बाद भी यह मार्ग पूरी तरह से सही नहीं हो सका। कई बार किसान यूनियन के लोगों ने पहुंच कर डीएम और लोनिवि दफ्तर में विरोध जताया पर स्थिति जस की तस रही। आलम यह रहा कि राज्यपाल के आगमन पर भी यही सड़क रही। आने जाने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.