गोरखपुर, जुलाई 17 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवा स्थानीय कस्बा एवं आसपास क्षेत्रों में गुरुवार को बारिश होने से किसानों के चेहरे पर मुश्कान लौट आयी है। किसानों का कहना है कि यह बारिश धान की खेती के लिए काफी लाभप्रद होगा। बीते कई दिनों से धूप व गर्मी से जहां लोग परेशान थे। वहीं किसान धान की फसल बर्वाद होते देख काफी चिंतित थे। कई किसान पम्पिंग सेट्स से पानी चलाकर धान की फसल को बर्वाद होने से बचाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद भी धान की फसल सूखने के साथ ही खेतों में रोग एवं खरपतवार बढ़ने लगे थे। अजय कुमार निषाद, सम्बोध निषाद, विक्रम, रमेश, शंकर आदि किसानों का कहना है कि यह बारिश धान की फसल के लिए वरदान के समान है। क्षेत्र के कुछ किसानों का कहना है बरसात के बाद खेतों में यूरिया डालने का समय आ गया है। इससे धान के पौधों में तेजी से विकास होगा। इससे ...