हापुड़, फरवरी 1 -- हापुड़ में रविवार की सुबह झमाझम बारिश से बिजली सप्लाई ठप हो गई। आनंद बिहार बिजली घर के पास 33 हजार के बक्से में फाल्ट हो गया, जिससे दिल्ली रोड प्रथम बिजली घर ठप हो गया। ऐसे में आठ घंटे बिजली घर से जुड़े करीब 25 हजार उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई बंद हो गई। जिससे लोगों के दैनिक कार्य भी प्रभावित रहे। हापुड़ में रविवार की अल सुबह कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। जिससे आनंद बिहार बिजली घर से दिल्ली रोड आने वाली 33 हजार की लाइन के केबल बक्से में फाल्ट हो गया। ऐसे में 33 हजार से जुड़े दिल्ली रोड प्रथम बिजली घर की सप्लाई ठप हो गई। सुबह के समय सप्लाई बंद होने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित रहे। सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को पानी की किल्लत से उठानी पड़ी। सुबह 10 बजे तक भी सप्लाई बहाल न होने पर लोगों के बिजली घर के फोन घनघनाने शुर...