बलिया, अक्टूबर 5 -- बलिया। पिछले 24 घंटे से तेज हवा के साथ हो रही बरसात से विद्युत वितरण खंड तृतीय में 350 पोल और 55 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। विद्युत वितरण खंड तृतीय के एक्सईएन राजकुमार सिंह ने बताया कि तेज हवा के साथ अधिक बारिश के कारण विभाग को बिजली आपूर्ति समान्य रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बताया कि विद्युत वितरण खंड तृतीय बांसडीह के विभिन्न उपकेंद्रों बांसडीह, मनियर, सिकंदरपुर, सैदपुर, माल्दह, गौरमदनपुर, सलेमपुर एवं जाम गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा बरसात में गिरे हुए पेड़ों को हटाकर तथा बिजली पोलों को बदलकर अधिकतर स्थान पर विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दिया गया है। लेकिन बारिश का प्रकोप प्राकृतिक आपदा जैसा होने के कारण सभी स्थानों की सप्लाई सामान्य करने में विशेष म...