बक्सर, सितम्बर 20 -- चक्की। प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। सब्जी की फसल बर्बाद होने की आशंका गहराती जा रही है। खेतों में पानी भर जाने से गोभी, मिर्चा समेत अन्य सब्जियों की खेती बर्बाद हो रही है। खेतों में लाखों की लागत से तैयार की गई फसल पर पानी का संकट मंडराने लगा है। हेमदापुर के किसान रामजी सिंह, संजय कुमार, संतोष पांडेय और राजकुमार यादव ने बताया कि उन्होंने निजी बैंक से लोन लेकर खेती की है। अगर बारिश इसी तरह जारी रही और फसल बर्बाद हो गई तो खाने के भी लाले पड़ जाएंगे। किसानों ने कहा कि मेहनत और लागत दोनों पानी में बह जाने से वे कर्ज के बोझ तले दब जाएंगे। लगातार बारिश से खेतों में खड़ी फसल डूब रही हैं और किसान छाती पर हाथ रखे भविष्य की चिंता में डूबे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...