विकासनगर, सितम्बर 18 -- बुधवार रात और गुरुवार सुबह हुई तेज बारिश से शिमला बाईपास रोड पर स्थित बरसाती नाले उफान पर आ गए। जिससे पुलिस को नालों पर यातायात को रोकना पड़ा। मलूकचंद नाले के उफान पर आने हसनपुर गांव में पानी घुस गया। जिसके कारण लोगों के घर की बाउंड्रीवाल, शौचायल और मकान क्षतिग्र्रस्त हो गए। नालों के उफान से आसपास के लोगों में दहशत का महौल बना रहा। बुधवार रात को क्षेत्र में तेज बारिश हुई। जो सुबह तक भी जारी रही। इसके कारण शिमलाबाई पास स्थित रामगढ़, शेरगढ़, तीपरपुर और मलूकचंद बरसाती नाले उफान पर आ गए। जिसके कारण इन जगहों पर रात से यायातात ठप हो गया। तीपरपुर में एक कार चालक ने नाले पार करने की कोशिश की जिसके कारण वह बीच में फंस गया। हालांकि पुलिस ने उसे सुरक्षित निकाल लिया। वहीं नालों पर उफान आने के कारण पुलिस को रात को शिमला बाईपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.