अमरोहा, अप्रैल 11 -- गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। दिनभर धुंध के साथ ही आसमान में घने बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन धुंध से परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं देर शाम एक बार फिर से मौसम के मिजाज बदले। तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। उन्हें गेहूं की फसल बर्बाद होने का डर सताने लगा है। बीते कई दिन से तेज धूप के साथ ही गर्मी लगातार बढ़ रही थी। तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस बीच बुधवार रात से तेज हवा चली। असर गुरुवार सुबह दिखाई दिया। आसमान में धुंध के साथ बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन धुंध से परेशानी का सामना करना पड़ा। बाइक सवारों को ज्यादा परेशानी हुई। वहीं आसमान में बादल उमड़ते देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बनी रही। देर शाम बूंदाबांदी शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.