रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- रुद्रपुर संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। जिले में औसतन 14.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। सितारगंज में तड़के 3 बजे तेज आंधी के साथ 4 मिमी. बारिश हुई। वहीं, जसपुर में सुबह 5 बजे मूसलाधार बारिश हुई। काशीपुर में मंगलवार सुबह तेज बरसात हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद पूरे दिन बादल छाए रहे। खटीमा में सुबह 4 बजे तेज आंधी चली और उसके बाद करीब 15 मिमी. बारिश दर्ज की गई। बारिश से धान की फसलें खेतों में लेट गईं। किसानों ने बताया कि यदि बारिश की तीव्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.