पूर्णिया, अगस्त 5 -- बायसी, एक संवाददाता। नेपाल की तराई एवं सीमांचल के जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से एक बार फिर महानंदा कनकाई एवं परमाण नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने लगी है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी लक्ष्मी उरांव ने बताया कि नेपाल की तराई एवं इलाके में बारिश से महानंदा कनकाई एवं परमान नदी के जलस्तर में वृद्धि होना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा का डेंजर लेवल 66.000 है, जबकि सोमवार की शाम महानंदा के जलस्तर में वृद्धि के बाद 64.770 मीटर हो गया है। पूर्णिया जिले के डेगराह घाट में डेंजर लेवल 35.650 मीटर है जलस्तर में वृद्धि होने से 35.320 मीटर हो गया है। पश्चिम बंगाल के चरघरिया में कनकई नदी का डेंजर लेवल 46.940 मीटर है जो हल्की जल स्तर में वृद्धि से 45....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.