मधेपुरा, मई 19 -- कुमारखंड, निज संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों में मौसम के बदले मिजाज से मक्का उत्पादक किसानों की मुश्किलें बढ़ गयी है। शुक्रवार की रात और रविवार की दोपहर हुई हल्की बारिश से प्रखंड क्षेत्र के लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन मक्का उत्पादक किसानों की परेशानी बढ़ गयी। कई किसान फसल काटकर सुखाने के लिए खेत में रखा मक्का ओर खेतों में कटाई के लिए पूरी तरह तैयार मक्का फसल के बारिश में खराब होने का डर है। किसान अशोक कुमार झा, देवेश झा, हरिमोहन झा, मो रजाक, भैरवानंद ठाकुर, भोला प्रसाद यादव, रमेश राय सहित अन्य ने बताया कि बारिश से मक्का फसल को क्षति पहुंचायी है। जबकि बारिश से पटसन व मूंग की फसल को फायदा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.