अलीगढ़, अक्टूबर 1 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। मंगलवार की सुबह से हुई बारिश ने भले ही गर्मी से राहत पहुंचाई हो लेकिन ये बारिश किसानों पर आफत बनकर बरसी। इस समय किसान धान की पकी फसल काट रहे हैं। कई किसानों की फसल पक कर तैयार है। बारिश ने दोनों तरह की फसल को बर्बाद कर दिया। कटी फसल पानी में डूब गई। पकी फसल बिछ गई। सुबह से शुरु हुआ बारिश का दौर दोपहर तक चला। लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। मगर, किसानों को भारी नुकसान हुआ। गंगीरी के गांव बाबूपुर में किसानों का नुकसान हुआ। किसान चौ. नवाब सिंह ने बताया कि उन्होंने 6 एकड़ में धान की फसल की थी। बारिश के चलते करीब दो एकड़ में फसल का नुकसान हो गया। धनीपुर के किसान संतोष कुमार ने बताया कि धान कटी फसल पानी में डूब गई। जो फसल पकी हुई खड़ी थी। वह जमीन पर बिछ गई। इस क्रम में इगलास के भूपा नगला और क...