अररिया, मई 20 -- भरगामा । निज संवाददाता रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक लगातार हुई मुसलाधार बारिश से भरगामा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़को पर नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है । सड़कों पर जलजमाव होने से सोमवार को लोगो को पैदल चलना मुश्किल हो गया है । खासकर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत कच्ची सड़कों का काफी बुरा हाल है। जगह-जगह कीचड़ और जलजमाव के कारण सड़कों पर आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। झमाझम बारिश से खजुरी बाजार की मुख्य सड़क झील मे तब्दील हो गयी है । बाजार मे जलनिकासी के अभाव मे मेन गेट एनएच सडक से बेचन चौधरी की दुकान से पहले सड़क पर घुठना तक पानी भर आया । इससे लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा खजुरी बाजार के व्यवसाईयों को उठाना पड़ा । बारिश से हुई जल जमाव व सुबह के बेला में हुई बारिश की वजह से खजूरी बाजार में स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.